घर में लगा रहे हैं मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान

आजकल लोग अपने घर को सजाने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। इन्हीं में से एक है मनी प्लांट। जहां एक ओर यह घर की शोभा बढ़ाता है, वहीं दूसरी ओर वास्तु के अनुसार भी इसका विशेष महत्व है। अगर आप वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए घर में मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
मनी प्लांट लगाते समय उसकी दिशा पर विशेष ध्यान दें। मनी प्लांट के पौधे को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व की दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र है। वहीं, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के उत्तर-पूर्व दिशा में भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से उतना फायदा नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए।
मनी प्लांट की पत्तियां भी आपकी किस्मत निर्धारित करती हैं। मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां जितनी हरी रहेगी उतना ही यह घर के लिए शुभ फल देता रहेगा। मुरझाई हुए और पीले पत्तों को तुरंत ही हटा देना चाहिए।
मनी प्लांट की बेल को दीवार के सहारे ऊपर की दिशा में चढ़ाना चाहिए। मनी प्लांट जमीन पर फैला नहीं हुआ होना चाहिए।
मनी प्लांट लगाते समय एक बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि इसे कभी भी मुरझाने ना दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2LPuar9
via Latest News in Hindi
0 Comments