मीठा खाने का है मन, चुटकियों में बनाएं सूजी का हलवा

कभी-कभी ऐसा होता है कि व्यक्ति का कुछ मीठा खाने का मन करता है, लेकिन मीठा बनाने में काफी समय लगता है, इसलिए लोग मन मसोसकर रह जाते हैं। अगर आप भी चुटकियों में कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो सूजी का हलवा बनाएं। यह कुछ ही मिनटों में बन जाता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। तो चलिए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की विधि के बारे में-
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कम आंच पर घी गर्म करके डालें। उसके बाद इसमें सूजी डालें और उसे तब तक भूनें, जब तक कि वह भूरे रंग का न होने दें।
वहीं दूसरी गैस पर एक पैन में पानी उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें स्वाद अनुसार चीनी डालकर मिलाएं।
जब सूजी अच्छे से भुन जाएं तो आंच को धीमा करें और पानी को उसमें डालें। साथ ही हलवे को लगातार चलाते रहें। करीब दो मिनट तक चलाने के बाद इसमें हरी इलायची ऊपर से डाले। अब गैस बंद कर दें।
आपका सूजी का गरमागरम हलवा तैयार है। बस आप इसके उपर किशमिश व बादाम कटे हुए डालें और गर्मा-गर्म सूजी का हलवा परिवार के साथ बैठकर खाएं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/30cMo8Q
via Latest News in Hindi
0 Comments