पुलिस ने सील किया अवैध अस्पताल, प्रबंधक गिरफ्तार
मोहाली, 1 मई (निस)
थाना मुल्लांपुर क्षेत्र में चल रहे एक अवैध अस्पताल को सील कर दिया गया है। मुल्लांपुर थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि सैनी अस्पताल को चलाने वाला रामपाल जाली डिग्री-डिप्लोमा के अस्पताल चला रहा है। स्पेशल टास्क फोर्सस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस ने अस्पताल पर रेड की। इस दौरान सैनी अस्पताल का प्रबंधक रामपाल अपने दास्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके आधार पर रामपाल के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट -1956 व आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 71 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। बताया जा रहा है कि रामपाल 3 साल से यह अस्पताल चला रहा था।
एसएचओ राजेश हस्तीर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनी अस्पताल का मालिक रामपाल निवासी मुल्लांपुर बिना डिग्री के अस्पताल चला रहा है।
The post पुलिस ने सील किया अवैध अस्पताल, प्रबंधक गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VbM9Ms
via Latest News in Hindi
0 Comments