मोहाली 1 मई (निस)
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान की जांच के दौरान उसमें से 8 लाख रुपए की आयातित सिगरेट के डिब्बे बरामद किए गए। कस्टम विभाग ने उसे लाने वाले चार व्यक्तियों को राउंडअप किया है, जिनकी पहचान बलजीत, मंजीत निवासी दिल्ली, विकास निवासी सहारनपुर व शामलाल निवासी यूपी के रूप में है। कस्टम विभाग ने पकड़ी गई सिगरेट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि एक फ्लाइट दुबई से चंडीगढ़ पहुंची थी। जब विभाग ने औचक जांच की गई तो उन्हें उक्त चारों युवकों के बैग से सिगरेट के डिब्बे बरामद हुए। जब कस्टम विभाग ने गहनता से जांच की तो उनकी मार्केट कीमत 8 लाख रुपए निकली।

The post दुबई से आए विमान से 8 लाख की सिगरेट पकड़ी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GTsKWu
via Latest News in Hindi