12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
मोहाली, 1 मई (निस)
शाहीमाजरा में पीजी में रहने वाले 24 साल के युवक परविंदर के खिलाफ फेज-1 थाने में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की है। मामला बच्ची की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने दो बार दुष्कर्म करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी परविंदर को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश कर जेल में भेज दिया है। आरोपी मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला है और मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता है।
तीसरी युवती ने भी की शिनाख्त
कॉल सेंटर की लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी लक्की निवासी बलौंगी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी लक्की को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड लेते समय तर्क दिया कि आरोपी लक्की से कॉल सेंटर की लड़कियों से दुष्कर्म करने की वजह जानना बाकी है और इसकी भी जानकारी हासिल करनी है कि ऐसी और कितनी युवतियों से वह छेड़छाड़ व दुष्कर्म कर चुका है। वहीं, रिमांड पर लेने से पहले आरोपी लक्की की आज तीसरी युवती ने भी शिनाख्त कर ली है । इससे पहले कॉल सेंटर में काम करने वाली हिमाचल निवासी युवती व फेज-5 से किडनैप हुई नाबालिग बच्ची भी लक्की की शिनाख्त कर चुकी हैं।
The post 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GTsUNA
via Latest News in Hindi
0 Comments