अंबाला शहर, 1 मई (हप्र)
दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से गुस्साए एक दंपति, जो एक विवाद के सिलसिले में महिला थाने में बयान दर्ज करवाने आए थे, पर जांच अधिकारी महिला एएसआई से मारपीट करने और सरकारी काम काज में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महिला एएसआई ओमी देवी की शिकायत पर आरोपी निवपाल सिंह उर्फ टाइगर निवासी गांव जनसुई व महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एएसआई ने पुलिस को बताया कि एक शिकायत पर जांच की जा रही थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया था। टाइगर और उसकी पत्नी भी वहां आए हुए थे। उसके बयान भी दर्ज हो चुके थे लेकिन टाइगर बोला कि दूसरे पक्ष को अभी गिरफ्तार करो। जब उन्हें थाना से चले जाने को कहा गया तो आरोपी दंपति कथित रूप से गालियां देने लगा। जब महिला पुलिस कर्मी उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए थाना से बाहर अए तो उन्होंने धक्का देकर एक कर्मी को गिराकर वर्दी फाड़ दी।
पुलिस के अनुसार बाद में दोनों पति-पत्नी अपनी कार को पुलिस लाइन गेट के सामने सड़क के बीचों बीच खड़ी करके लोगों को परेशान करने लगे।

The post दंपति पर महिला एएसआई से मारपीट का आरोप, गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VbM9vW
via Latest News in Hindi

0 Comments