नई दिल्ली: एमपी सरकार के ऊपर लगातार बीजेपी ये आरोप लगा रही है की उसके द्वारा की गई कर्जमाफी गलत है| यह आरोप सबसे अधिक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ही लगाये थे| अब शिवराज को जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा है की शिवराज कर्जमाफी को लेकर झूठ फैला रहे हैं जबकि खुद शिवराज के भाई और घरवालों का कर्ज माफ़ हुआ है|

ये बोले नाथ- कमलनाथ ने कहा की “पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान कर्जमाफी पर उठाए जा रहे सवालों पर कमलनाथ ने कहा कि कर्ज तो शिवराज के भाई और चाचा के लड़के का भी माफ हुआ है, ऐसे में साफ है वो भ्रम फैला रहे हैं| वहीं राहुल गांधी ने भी अपने मंच से कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में शिवराज चौहान के परिवार के लोगों का कर्जमाफ होने की बात है और वो झूठ फैला रहे हैं|

बीजेपी नेताओ ने उठाये सवाल– आपको बता दें की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने विधानसभा चुनावों के दौरान दस के अंदर अंदर कर्जमाफी का वायदा किया था| इसके बाद कर्जमाफी की घोषणा भी कर दी गई थी| लेकिन बीजेपी नेता और यहाँ तक की खुद पीएम मोदी भी कर्जमाफी पर सवाल उठा रहे हैं| अपनी रैलियों में मोदी एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानो के कर्जमाफी का जिक्र करते हैं|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2DUdOXC
via Latest News in Hindi

0 Comments