सोने के आभूषण को सदाबहार माना जाता है। आजकल भले ही स्टेटमेंट ज्वैलरी का चलन बढ़ गया हो लेकिन फिर भी महिलाओं के लिए सोने के आभूषण जैसे दूसरे आभूषण नहीं होते। अगर आप भी अब तक इसे सिर्फ शौक के लिए पहनते हैं तो हम आपको बता दें कि यह आपको खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ सेहतमंद भी रखते हैं। आईए जानते हैं कैसे-


आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों को काफी लाभ होता है। वहीं अगर 24 कैरेट के शुद्ध सोने को त्वचा के घाव या संक्रमित स्थान के पास रखा जाए तो इससे घाव भरने में मदद मिलती है और यह इंफेक्शन को भी नियंत्रित करता है।


आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने के लिए आप सोने के आभूषण अवश्य पहनें। इसके अतिरिक्त यह शरीर के तापमान और कार्य प्रणाली को नियंत्रित रखता है जो बाहर का तापमान बदलने पर हमें बीमारियों से बचाता है और हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2MbGMZy
via Latest News in Hindi

0 Comments