सेहत के लिए जहर समान है एनर्जी ड्रिंक, जानिए

आजकल लोग जिम जाने के बाद या फिर थकान होने पर एनर्जी ड्रिंक पीते हैं। दरअसल, इसका नाम सुनकर लोगों को लगता है कि यह उनके शरीर में उर्जा का संचार करेगी, लेकिन वास्तव में एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
एक एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो लोग नियमित रूप से इस एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं, उन्हें इसकी लत लग जाती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इतना ही नहीं, कैफीन की अधिक मात्रा का सेवन अनिद्रा व दौरा पड़ने जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है।
इन एनर्जी ड्रिंक्स में शर्करा की मात्रा अत्यधिक होती है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। एक ड्रिंक में लगभग 13 चम्मच चीनी होती है जो शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ा देती जिससे कई प्रकार की गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है।
एनर्जी ड्रिंक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बुरा माना गया है। लगातार इन एनर्जी ड्रिंक के सेवन से व्यक्ति का दिमाग प्रभावित होता है। ऐसे लोागें को अक्सर मूड स्विंग्स, तनाव व चिड़चिड़ेपन की शिकायत रहती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WwsXJr
via Latest News in Hindi
0 Comments