शारदा चिट फंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राजीव कुमार की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जब तक कि पश्चिम बंगाल में संबंधित जूडिशल कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला नहीं करती है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार से कहा कि वह कलकत्ता हाई कोर्ट या ट्रायल कोर्ट का रूख कर सकते है क्योंकि वहां कार्यवाही चल रही हैं। न्यायालय ने कुमार को एक सप्ताह के लिए गिरफ्तारी से राहत प्रदान की थी जिसकी समयावधि शुक्रवार को समाप्त हो गई।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HDmMLj
via Latest News in Hindi

0 Comments