बीबीएन, 11 मई (निस)
नालागढ़ थाना में एक महिला ने शिकायत देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
नालागढ़ पुलिस को दी शिकायत में उक्त महिला ने बताया कि कि 9 मई को यह अपने घर से गोबर लेकर खेतों में गई थी कि रास्ते में जगत राम अपने खेत में काम कर रहा था। जब वह जगत राम के खेत के पास पहुंची तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करके उसके साथ छेड़छाड़ की। पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2W22Ide
via Latest News in Hindi

0 Comments