उत्साह से वोट डाल रहा है हरियाणा, कहीं-कहीं बहिष्कार की सूचना
हरियाणा की दैनिक ट्रिब्यून टीम
चंडीगढ़ : आम चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर रविवार सुबह वोटिंग शुरू हो गई। हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में लोग उत्साह से मतदान में भाग ले रहे हैं। 
मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। रोहतक, जगाधरी से हमारे संवाददाताओं ने बताया कि मतदान को लेकर गजब का उत्साह है। छह बजे लग गयी थी कतार। चरखी दादरी से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम आधा घंटे तक शुरू नहीं हो पाई।
मतदान केंद्रों पर लोगो की भीड़ बढी। दादरी के गांव रानीला का बूथ नंबर 52 पर ईवीएम में खराबी के चलते शुरू नहीं हुआ मतदान। हिसार में सुबह से ही मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की लाइन, मतदाताओं ने दिखाया उत्साह। कुलदीप बिश्नोई ने परिवार के साथ किया मतदान वहीं हिसार के मेयर गौतम सरदाना ने भी सुबह सुबह मतदान किया। बूथ न, 39 हांसी के जमावड़ी में वीवीपैट मशीन खराब। अम्बाला से बताया गया कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी निर्मल सिंह ने आज सुबह अपना वोट डाला। रेलवे कॉलोनी के बूथ नम्बर 7 पर निर्मल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और वोट पोल किया। बाहर आते निर्मल सिंह ने वी फार विक्ट्री का निशान बनाते कहा कि कांग्रेस का हर तरफ बोलबाला है और कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की सहूलियतों मुताबिक बनाया गया है। निर्मल ने जोश भरे लिहेजे में कहा कि कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी। विधान सभा स्पीकर कंवरपाल गुरजर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में डाला वोट। पानीपत मे अपने बूथ नंबर 116 पर लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया। साेनीपत के कोट मोहल्ला बूथ नम्बर 12,13 पर मतदान देरी से शुरू। मशीन चालू नही हो सकी। लगभग 7:15 से 8 बजे तक रहा मतदान बाधित। भिवानी में माँ बेटी ने किया मतदान। किरण चौधरी व श्रुति चौधरी ने किया मतदान। भिवानी-महेन्द्रगढ से कांग्रेस प्रत्याशी हैं श्रुति चौधरी।
काम करने व देश को आगे ले जाने वालों को करें मतदान- श्रुति
चरखी दादरी के गांव दातोली की पंचायत द्वारा मतदान का बहिष्कार फैसला जारी।
कई वर्षों से पेयजल संकट को लेकर परेशान ग्रामीण मतदान केंद्रों के सामने धरने पर बैठे।
गांव में पंचायत ने शनिवार को एकजुट होकर लिया था मतदान बहिष्कार करने का फैसला।
गांव में दोनो मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंची, मतदान करने कोई नहीं आया।
सरपंच दयानंद की अध्यक्षता में ग्रामीण बूथों के आगे धरने पर बैठे। भिवानी -महेन्द्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भिवानी के महम रोड़ स्थित विद्यानगर के बूथ नम्बर 38 में सुबह सवा सात बजे अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 की 10 सीट मोदी जी की झोली में जा रही हैं ।मोदी की लहर देश भर में और इस बार फिर देश मे पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की बनने जा रही है।कहा कि वे बड़ी लीड के साथ यह सीट जीत रहे हैं।उनके मुकाबले में कोई नही हैं ।शहरों और गांवों में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग अपनी आत्मा से वोट दे रहे हैं।कहा कि वे 9 की 9 विधानसभा में अच्छी लीड से विजय हासिल करेंगे।कहा कि आज समीकरण बदल गए हैं मोदी की आंधी में कोंग्रेसी भी मोदी के वोट डाल रहे हैं।क्योंकि उन्हें बजी राहुल के हाथों में देश सुरक्षित नही दिखाई दे रहा। धर्मबीर ने 100 प्रतिशत मतदान की अपील की।
गांव दातोली में मतदान बहिष्कार फैसले के बाद वोटिंग नहीं होने की सूचना पर एसपी स्मिति चौधरी गांव में पहुंची। पंचकूला में अतिसंवेदनशील क्षेत्र में मतदान केंद्रों की जांच कर रहे डीसीपी कमलदीप। सभी जगह वोटिंग जारी है।
The post उत्साह से वोट डाल रहा है हरियाणा, कहीं-कहीं बहिष्कार की सूचना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2LA9i6Z
via Latest News in Hindi
0 Comments