सोनीपत, 25 मई (हप्र)
मुरथल थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अभद्रता करने व उसके फोटो खींचने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मुरथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 3 आरोपी नाबालिग होने के चलते उन्हें बोस्टल जेल भेज दिया गया। 2 अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार मुरथल थाना के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ गांव के लड़के ने अभद्रता की है। उसके साथ आरोपी ने फोटो भी खींच रखे हैं। आरोपी के साथियों को भी इस बारे में पता था। आरोपी का उसके 4 साथियों ने भी साथ दिया। उन्होंने 20 अप्रैल को उसकी बेटी के फोटो खींचने के बाद उसे धमकी भी दी थी। जिस पर उसकी बेटी घबरा गई थी। अब परिजनों को मामले का पता लगा, तो लड़की की मां ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, षड्यंत्र रचने व 10 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

 

The post छात्रा से छेड़छाड़ के 5 आराेपी काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2HUA70H
via Latest News in Hindi

0 Comments