आठवीं के छात्र ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
फरीदाबाद, 25 मई (हप्र)
5 साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना गत शाम की है। सेक्टर-16 स्थित महिला थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ज्यूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। किशोर 8वीं कक्षा
का छात्र है। सेक्टर-16 महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाला 14 वर्षीय किशोर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इस पर बच्ची रोते हुए घर पहुंची और सारी घटना परिजनों को बताई। बच्ची के परिजन मामले की शिकायत लेकर ओल्ड फरीदाबाद थाने पहुंचे, जहां से पुलिस उन्हें सेक्टर-16 महिला थाने ले गई। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर शुक्रवार को किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
The post आठवीं के छात्र ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2W4wMGh
via Latest News in Hindi
0 Comments