चंडीगढ़, 30 अप्रैल (ट्रिन्यू)
पंजाब विश्वविद्यालय के आनर्स कोर्सों की लोकप्रियता अभी बरकरार है। 12वीं पास छात्रों के लिये अंडरग्रेजुएशन के लिये साइंस के चार विषयों में आनर्स कोर्स में आज करीब 27 हजार छात्रों ने पीयू-सीईटी (पंजाब यूनिवर्सटी-कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट) में भाग लिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि सभी विषयों में 94 फीसदी से ज्यादा उपस्थिति से यह साफ है कि पीयू के इन कोर्सों के लिये छात्रों में कितना क्रेज है। गणित से आनर्स के लिये 5017 छात्रों ने आवेदन किया था और 4748 ने परीक्षा दी जबकि कैमिस्ट्री व फिजिक्स के लिये 9-9 हजार छात्रों ने फार्म भरे और 8497 व 8496 छात्रों ने यह परीक्षा दी। इन दोनों में 503 व 504 बच्चे गैर-हाजिर रहे। बायोलॉजी में कुल 4601 छात्रों ने अप्लाई किया था जिसमें से 4337 से टेस्ट दिया और 264 गैरहाजिर रहे।

The post पीयू सीईटी में बैठे 27000 छात्र appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2V5gpZy
via Latest News in Hindi

0 Comments