चंडीगढ़, 30 अप्रैल (ट्रिन्यू)
पंजाब विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग अपने विद्यार्थियों के लिए पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन 4 मई को करेगा। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि लंबे अर्से से विद्यार्थियों की यह मांग थी कि स्नातकोत्तर और अनुवाद में डिप्लोमा की डिग्री विधिवत तौर पर एक औपचारिक समारोह में दी जाए जिसके मद्देनजर विभाग ने यह निर्णय किया है। दीक्षांत समारोह में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

The post हिंदी विभाग का पहला दीक्षांत समारोह 4 मई को appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GLWULB
via Latest News in Hindi

0 Comments