मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट पर दीपिका और प्रियंका का जलवा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने शानदार लुक्स के साथ मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट में वॉक करती हुई नजर आईं।
वैसे पिंक कारपेट पर सभी सेलिब्रिटी का स्टाइल काफी लाजवाब रहा। लेकिन अगर बात की जाए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की तो इन दोनों ने एक बार फिर अपने स्टनिंग लुक्स से पिंक कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।
प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने Dior के कलेक्शन से सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन पहना हुआ था। जो कि थाई-हाई स्लिट था। जिसके कई कट्स भी थे। इसमें पिंक के साथ-साथ यलो और पेस्टल कलर्स भी था। गाउन के बाद उनके क्राउन और हेयर की बात करें तो वह उनके लुक को बिल्कुल अलग दिखा रहा था।वहीं प्रियंका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ पिंक स्मिरी आइज के साथ आईब्रो और आंखों के नीचे भी व्हाइट कलर लगाया। इसके साथ ही माथे में सिल्वर कलर की बिंदी भी लगाएं नजर आईं। प्रियंका के पती निकल जोनस भी वहा उपस्थित थे।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने व्हाइट कलर के पैंट शर्ट के साथ महाराजा की तरह हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा लिये हुए थे।
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के लुक की बात करे तो दीपिका कस्टम मेड पिंक कलर के गाउन में नजर आईं। दीपिका का ड्रेस Zac Posen द्वारा डिजाइन किया गया था। दीपिका ने स्टनिंग मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल में नजर आईं।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PRJhyw
via Latest News in Hindi
0 Comments