10 मई को र‍िलीज होने वाली फ‍िल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का नया गाना ‘जट्ट लुधियाने दा’ र‍िलीज हो गया है। इस गाने में तारा सुतार‍िया अपनी हॉट अदाओं से टाइगर श्रॉफ को घायल करती नजर आई हैं।

टाइगर और तारा के साथ साथ इस गाने में अनन्या भी नजर आ रही हैं। इस गाने को कॉलेज में शूट किया गया है जिसमें टाइगर और तारा दोनों ही काफी दिलकश अंदाज में नजर आ रहे हैं। टाइगर और तारा दोनों ही इस गाने में अपने डांस मूव्स से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर किया। और लिखा, “‘जट्ट लुधियाने दा’ सान्ग आउट टूडे।”

इस गाने को अनविता दत्‍त ने लिखा हैं वहीं इसका म्‍यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। इस गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने आवाज दी है। 

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ के अब तक पांच गाने रिलीज हो चुके हैं। इस गाने से पहले हुकअप सॉन्‍ग, ‘गिली गिली अक्खा’, ‘मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां’ और ‘फकीरा’ रिलीज हो चुके हैं। 

इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा किया हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ को धर्मा प्रोडक्शन और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है।

“स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” 10 मई 2019 को रिलीज होने वाली है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VQMCTN
via Latest News in Hindi

0 Comments