शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया अपना फिटनेस ऐप

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपना फिटनेस एप्लिकेशन लॉन्च किया। शिल्पा ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वस्थ और सही जीवन जीने में लोगों की मदद करना है। “मुझे लगता हैं कि बहुत से लोगों को इसके लिए मदद, निर्देशन और जानकारी की आवश्यकता है।
अधिकतर लोग मुझसे पूछते कि मैं यह कैसे करती हूं, इसलिए मैंने अपने अनुभव को साझा करने के लिए एक ऐप बनाने का फैसला किया।
शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस ऐप को लॉन्च किया। शिल्पा ने लिखा, “मैं बहुत ही गर्व के साथ अपने इस पैशन प्रोजेक्ट को लॉन्च कर रही हूं”।
शिल्पा के ऐप लॉन्च पर कई बॉलीवुड हस्तियों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।
शिल्पा द्वारा निर्मित इस ऐप में फिटनेस और वेलनेस से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां है। ऐप में मन को शांत करने और फिर से जीवंत करने के लिए योग और ध्यान कार्यक्रम भी हैं।
‘शिल्पा शेट्टी ’ऐप आईओएस पर 6 मई से और एंड्रॉइड पर 8 जून से उपलब्ध होगा।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vHozIr
via Latest News in Hindi
0 Comments