नई दिल्ली: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सीता जयंती है। इसे जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है। आज के दिन राजा जनक की पुत्री और भगवान श्री राम की पत्नी सीता जी का विधि-विधान से पूजन करने का विधान है। इसके साथ ही आपको बता दूं कि आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट से कल पूरा दिन पार करके परसों सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट से कल सुबह 08 बजकर 53 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। अतः आज के दिन सीता जयंती के साथ ही रवि योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का क्या महत्व है और आज के दिन कौन-से उपाय करके आप फायदा उठा सकते हैं, आज हम इसके बारे में चर्चा करेंगे।

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2VeGgcA
via Latest News in Hindi

0 Comments