चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A5 पेश कर दिया है। यह फोन कंपनी ने 4GB+64GB में लॉन्च किया है | इस फोन का मूल्य 12,990 रुपए है। ग्राहक यह फोन ऑफलाइन स्टोर और ऑनलाइन से खरीद सकेंगे।


advertisement:


Oppo A5 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस फुलव्यू डिस्प्ले शामिल है| यह फोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और आसपेक्ट रेश्यो 19:9 के साथ आता है। यह फोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एड्रिनो 506 जीपीयू के साथ आता है। इस हैंडसेट की इनटर्नल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे के लिए इस स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 b/g/n, 4जी वोल्ट, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल है| यह फोन ColorOS 5.1 पर आधारित एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 4,230 बैटरी शामिल है।



from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WTe6oK
via Latest News in Hindi

0 Comments