Monte-Carlo Masters: जोकोविच ने कोलश्राइबर को हराकर तीसरे राउंड में किया प्रवेश
डिजिटल डेस्क, मोनाको। वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। मेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में जोकोविच ने जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को 6-3, 4-6, 6-4 से मात देकर तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविच को इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाई मिली थी। जोकोविच ने पहले सेट में दमदार खेल दिखाया और बेसलाइन से दमदार स्ट्रोक्स लगाते हुए बढ़त बनाने में कामयाबी पाई। दूसरे सेट में हालांकि, जर्मन खिलाड़ी वापसी करने में कामयाब रहा। कोलश्राइबर ने दो बार जोकोविक की सर्विस ब्रेक की और 3-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद, वह सेट जीतने में भी कामयाब रहे। इस दौरान जोकोविच काफी गुस्से में भी नजर आए और अपने रैकेट को तीन बार कोर्ट पर पटका। हालांकि, उन्होंने जल्द ही अपने आप को शांत कर आखिरी सेट में अच्छा खेल दिखाया। जोकोविक ने तीसरे और आखिरी सेट में बेहतरीन शुरुआत की और जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। जर्मन खिलाड़ी ने पिछले महीने हुए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच को हराया था, लेकिन इस बार वह उलटफेर करने में कामयाब नहीं हो पाए।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2IDP21b
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2IDP21b
via Latest News in Hindi
0 Comments