डिजिटल डेस्क, पोटरे। इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने यूरोपीय चैम्पियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। लिवरपूल ने लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में पोटरे को 4-1 से मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। लिवरपूल ने मैच 6-1 के कुल योग के साथ मुकाबला जीता और अब सेमीफाइनल में उसका सामना स्पेनिश लीग की मौजूदा चैंपियन एफसी बार्सिलोना से होगा। पहले लेग में अपने घरेलू मैदान पर लिवरपूल ने पोटरे के खिलाफ 2-0 से आसान जीत दर्ज की थी।  लिरवपूल ने मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में हालांकि, मेहमान टीम एक ही गोल कर पाई। मैच के 26वें मिनट में फारवर्ड सादियो माने ने 18 गज के बॉक्स के अदंर से गोल करके लिवरपूल को बढ़त दिलाई। रैफरी ने पहले उनके गोल को ऑफ-साइड करार दिया था, लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद मेहमान टीम को गोल दे दिया गया।  दूसरा हाफ भी पूरी तरह से लिवरपूल के नाम रहा। 65वें मिनट में म्रिस के मोहम्मद सलाह ने गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके तीन मिनट बाद, एडर मिलिटाओ ने पोटरे के लिए मैच का एकमात्र गोल किया। स्ट्राइकर रोबटरे फिर्मिनो ने भी मौके का लाभ उठाया। 77वें मिनट में उन्होंने लिवरपूल का तीसरा गोल दागा। छह मिनट बाद डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। 

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Vb3kNn
via Latest News in Hindi

0 Comments