लगातार तीन हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दो बार की चैम्पियन कोलकाता लीग के 12वें संस्करण में आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ तालिका में छठे नंबर पर काबिज है। वहीं, दूसरी तरफ बेंगलोर की टीम आठ मैचों में एक जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। कोलकाता के लिए शुक्रवार का मैच आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी आंद्र रसेल का इस मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। टीम के अबतक मैच विजेता खिलाड़ी साबित होते आ रहे रसेल को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। इससे पहले उन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी हर्षल पटेल की एक गेंद कंधे पर लग गई थी।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2PkpE1J
via Latest News in Hindi

0 Comments