नोकिया ने अपने इन स्मार्टफोन की कीमतों में की भारी कटौती, जानिए नई कीमत

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में जबरदस्त कटौती की है। आपको बता दें कि नोकिया ने अपने Nokia 1, Nokia 2.1 और Nokia 6.1 प्लस स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कमी की है। इन तीनों स्मार्टफोन की कीमतों में कंपनी ने तकरीबन 1500 रूपए तक की कमी की है। इसके अलावा जो ग्राहक Nokia 6.1 प्लस के 6 जीबी वेरिएंट वाले स्मार्टफो को खरीदना चाहते है। तो HDFC card का उपयोग करने से उसे तकरीबन 15 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि यह कैशबैक आफर 5 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ही उपलब्ध होगा। नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट हाल में ही लॉन्च हुआ था।
आपको बता दें कि नोकिया 1 की कीमतों में भी भारी कमी हुई है। इस स्मार्टफोन की कीमत पहले तकरीबन 5,499 रुपए थी। जो कि अब 3,999 रुपए हो गई है। लेकिन इस स्मार्टफोन का मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस 4,999 रुपए था। इसकी कीमत में 1000 रुपए की कटौती हुई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यदि Nokia 2.1 की कीमत की बात की जाए तो पहले यह तकरीबन 6,999 रूपए में आता था। लेकिन अब इसकी कीमत 5.499 रुपए हो गई है। इस स्मार्टफोन की मार्केट में कीमत 6,499 रुपए थी। इस तरह से स्मार्टफोन की कीमतों में 1000 रुपए की कटौती हुई है।
इसके अलावा Nokia 6.1 प्लस स्मार्टफोन के 6 जीबी वेरिएंट की कीमत पहले 18,499 रुपए थी। जो कि अब 16,499 रुपए हो गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत में करीब 1500 रुपए की कमी की गई है। फोन पर 15 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। ये कैशबैक एचडीएफसी ग्राहकों को मिलेगा। कैशबैक ऑफर 5 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच ही उपलब्ध होगा।
from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WQwxu8
via Latest News in Hindi
0 Comments