नवरात्रि के दिनों में जो लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि हर दिन वह अलग क्या खाएं। साथ ही व्रत के दिनों में हेल्दी रहने के लिए क्या किया जाए। अगर आप भी ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो इन पेय पदार्थों का सेवन अवश्य करें। यह हेल्दी तो हैं ही, साथ ही इनसे बॉडी से विषैले तत्वों भी बाहर निकल जाते हैं-


advertisement:


तरबूज में 90 फीसदी पानी की मात्रा होती है इसलिए नवरात्र के दिनों में इसका सेवन करने से आपके शरीर से पानी की कमी दूर हो जाएगी। तरबूज में पुदीने की पत्तियां, थोड़ा सा जीरा पाउडर, हल्का-सा सेंधा नमक डालकर ब्लेंड कर लें और रोजाना दिन में एक बार इस पिएं।

वहीं अगर आपको कब्ज की शिकायत है या आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो पपीता व खरबूजे का शेक बनाकर पीएं। पपीता कॉन्स्टिपेशन की समस्या को दूर करने में मदद करता है जबकि खरबूजे में अडीनोसिन होता है जोकि खून को चिपचिपा होने से बचाता है व बॉडी से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है।

नवरात्र के शुरू के 1- 2 दिन बॉडी क्लॉक सेट होने में टाइम लगता है, तो भूख लगाना लाजिमी है। ऐसे में पानी में लेमन और हनी डालकर पिएं। यह ड्रिंक भूख को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। दिनभर में तीन से चार बार इस ड्रिंक को लें।

अंगूर का जूस व्रत में पिया जाने वाला एक बेहतरीन पेय पदार्थ है। अंगूर में पानी की प्रचुर मात्रा होती है और व्रत के दिनों में इसके सेवन से न सिर्फ जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिलेंगे बल्कि पानी की कमी भी दूर होगी

नवरात्र के दिनों में चीकू मिल्कशेक भी पी सकते हैं। यह न सिर्फ बॉडी को डिटॉक्स करता है बल्कि इसमें जरूरी पोषक तत्वों के अलावा काफी मिनरल्स भी होते हैं। साथ ही यह गैस्ट्रिक की समस्या को दूर करने में मदद करता है, इम्यून सिस्टम को ऐक्टिवेट रखता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा काफी अधिक होती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WQgtIX
via Latest News in Hindi

0 Comments