स्किन का रखना है ख्याल, इस्तेमाल करें नींबू

गर्मी के मौसम में नींबू का सेवन कई गुना बढ़ जाता है। लोग इन दिनों नींबू पानी पीने से लेकर कई तरह के पेय पदार्थ में इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू स्किन के लिए भी उतना ही अच्छा है। अगर आप सही तरह से इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको कई तरह की स्किन समस्याओं से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं नींबू का स्किन पर कैसे करें इस्तेमाल-
ऐसे मिलता है लाभ
खाली पेट नींबू, पानी के साथ शहद पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है जिससे स्किन भी क्लीन होती है। वहीं स्किन पर नींबू कई तरह से लगाया जाता है जिससे रंगत निखरती है। नींबू में अल्फा हाइड्रॉक्सी ऐसिड्स होते हैं जो झुर्रियों को कम करते हैं वहीं इसमें पाए जाने वाले ब्लीचिंग एजेंट्स दाग-धब्बे हटाकर त्वचा की रंगत निखारता है। नींबू में विटमिन सी होता है जो स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।
अगर आप अपनी स्किन की डेड स्किन को बाहर निकालना चाहते हैं तो नींबू, चीनी, नारियल तेल या ऑलिव ऑइल को स्क्रब के तौर पर लगाएं। इससे स्किन पर ग्लो तो आता है ही, साथ ही इससे झाइयां भी कम होती हैं।
डार्क सर्कल्स आज के समय में एक आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए नींबू में जैतून का तेल मिलाकर सोते समय डार्क सर्कल्स पर लगाएं। इससे डार्क सर्कल्स का कलर हल्का होगा।
गर्मी के मौसम में जब धूप के कारण स्किन टैन होती है तो इससे स्किन का कलर बदलने लगता है। लेकिन अगर आप पपीते, ऐलोवेरा और खीरे के पल्प में नींबू का रस निचोड़कर इस पेस्ट को फेसपैक के तौर पर लगाते हैं तो इससे स्किन का कलर एक सा होगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UkjvIM
via Latest News in Hindi
0 Comments