नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के भारत की विश्व कप टीम से बाहर होने से हैरान हैं क्योंकि वह काफी ‘बेहतरीन’ बल्लेबाजी फार्म में हैं और उसके विकेटकीपिंग कौशल में काफी सुधार हो रहा है। तैंतीस वर्षीय दिनेश कार्तिक ने भारत की विश्व कप के लिये चुनी गयी 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान पर पंत को पछाड़ दिया है। विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है। गावस्कर ने कहा कि यह कदम हैरानी भरा है लेकिन उन्होंने बेहतर विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक का समर्थन किया। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2V3uGow
via Latest News in Hindi

0 Comments