इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम चयन में ऋषभ पंत के युवा जोश पर दिनेश कार्तिक का अनुभव भारी पड़ गया। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने अंबाती रायडू के स्थान पर हरफनमौला विजय शंकर को विश्व कप का टिकट दिया।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2KOfY0G
via Latest News in Hindi

0 Comments