प्रणीत कौर के समर्थन में मीटिंग
राजपुरा, 29 अप्रैल (निस)
कांग्रेस पार्टी की लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रणीत कौर के समर्थन में वार्ड 9 में कांग्रेसी नेता विजय किंगर की अगुवाई में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्ड वासी विजय किंगर, मुखिया दिनेश ठेकेदार व उनके परिवार ने विधायक हरदयाल सिंह कंबोज व नगर कौंसिल प्रधान नरिंदर शास्त्री, जगदीश जग्गा सहित अन्य नेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कम्बोज ने सम्बोधन में कहा कि आप पार्टी का पंजाब में से अस्तित्व ख़त्म हो चुका है जबकि अकाली-भाजपा सरकार के समय बेअदबी की घटनाओं के चलते अकाली -भाजपा गठजोड़ को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दूसरी पार्टी के अधिकारी और वर्कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेसी नेता टीएल जोशी, व्यापार मंडल के प्रधान नरिंदर सोनी, सीनियर वाइस चेयरमैन यशपाल सिंधी,सुरिंदर मुखी,कांग्रेसी नेता सुशील अरोड़ा सहित वार्ड वासी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The post प्रणीत कौर के समर्थन में मीटिंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VDEohN
via Latest News in Hindi
0 Comments