2 दिन में जारी होगा रुका वेतन
चंडीगढ़/पंचकूला, 29 अप्रैल (नस)
चंडीगढ़ में सोमवार को नगर निगम के कार्यालय के बाहर यूटी सचिवालय की तरफ कूच करने से पहले प्रदर्शन करते सफाई व डेली वेज कर्मचारी।
नगर निगम चंडीगढ़ में शामिल हुए 13 गांवों में लगे सफाई कर्मचारियों का पिछले 3 माह का रुका हुआ वेतन प्रशासन अगले दो दिन में जारी करेगा। पिछले 14 दिनों से पर्यावरण विभाग के समक्ष चल रहा धरना प्रशासन के इस आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। प्रशासक के सलाहकार के साथ निगम के आयुक्त की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनते ही कर्मचारी धरने से उठ खड़े हुए। सोमवार को सेक्टर 17 स्थित नगर निगम कार्यालय के समक्ष कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रशासक कार्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया तो प्रशासन हरकत में आया और दो दिन में कर्मचारियों के रुके हुए वेतन को जारी करने के आदेश जारी किए।
सलाहकार के साथ बैठक में बनी सहमति
सचिवालय में चंडीगढ़ प्रशासन सलाहकार के मामले में दखल करने के बाद नगर निगम के आयुक्त केके यादव ने कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेताओ को बातचीत के लिए बुलाया। कोआर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार की अगुवाई में शिष्टमंडल ने कमिश्नर से मिलकर अपनी मांगें रखीं। केके यादव ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार की अध्यक्षता में बैठक हो गई है जिसमें फैसला किया के कर्मचारियों की दो दिन में वेतन मिल जाएगा और कर्मचारियों के नियम और शर्तें वहीं रहेंगे जो मुलाजिमों के प्रशासन में थे।
The post 2 दिन में जारी होगा रुका वेतन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2L9ry6N
via Latest News in Hindi
0 Comments