कांग्रेस ने किया देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ : अनुराग
हमीरपुर, 29 अप्रैल (निस)
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के झनिक्कर, टौणी देवी, गवारडू, ऊहल, वनदेवी, चौकी, ज्याणा, पटलांदर, चमयाणा, चरोट, सुजानपुर, भलेठ, बनाल, मझोग और झनियारा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल राज किया परंतु जितना कार्य उसने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर 60 साल में किया, उतना मोदी सरकार ने पिछले 5 सालों में किया। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस के समय रक्षा मंत्रालय को हमारी सेनाओं के अध्यक्षों में कई बार चेताया कि रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए रक्षा सौदे किए जाएं परंतु कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
The post कांग्रेस ने किया देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ : अनुराग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Ldccym
via Latest News in Hindi
0 Comments