लाहौर, 29 अप्रैल (भाषा)
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक निजी कारणों से इंग्लैंड के मौजूदा दौरे से 10 दिन के लिए स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीसीबी ने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम प्रबंधन ने शोएब मलिक को छुट्टी दी है जिससे कि वह स्वदेश लौटकर घरेलू मुद्दे से निपट सके। उसके 10 दिन में टीम से जुड़ने की संभावना है।’ बोर्ड ने हालांकि इस अनुभवी क्रिकेटर को इस तरह की छुट्टी देने का कारण साफ नहीं किया। बयान के अनुसार, ‘पीसीबी आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा और सभी संबंधित लोगों से शोएब की निजता के सम्मान की उम्मीद करता है।’ मलिक पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं जो 30 मई से विश्व कप से पहले पांच मैचों की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला खेलने गई है। नार्थम्पटनशर के खिलाफ पाकिस्तान के दूसरे घरेलू मैच से कुछ घंटों पहले यह घोषणा हुई है। इस ब्रेक के कारण मलिक इंगलैंड के खिलाफ पांच मई को एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय और आठ मई को पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।

The post इंगलैंड दौरे से स्वदेश लौटेंगे मलिक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VHxY1n
via Latest News in Hindi

0 Comments