जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने PM नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए शनिवार को यह कहा कि वह कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास’ लेकिन कश्मीर के लिए उसमें कोई भी जगह नहीं है। फारुख अब्दुल्ला ने बड़गाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘विकास मंत्र’ का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई है, लोगों के दुखों की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का बहुप्रचारित विकास एजेंडा पूर्ण्तः काल्पनिक है और उनके पास जम्मू-कश्मीर के लोगों की सामाजिक-आर्थिक मुक्ति के लिए कोई दृ­ष्टिकोण नहीं है। आज लोग भाजपा से सवाल पूछ रहे हैं कि 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में वे क्यों नाकाम रहे?


advertisement:


अब्दुल्ला ने कहा, आज हम देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपनी उपलब्धियों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। यदि कोई भी विनम्रतापूर्वक मोदी की योग्यता पर सवाल उठाता है, तो वह स्पष्ट रूप से देशद्रोही हैं। भाजपा ने जबसे सत्ता की बागडोर संभाली है, हमारे बुनियादी अधिकारों का अनेकों बार हनन हुआ है। अब्दुल्ला ने कहा, मोदी और अमित शाह के विचार सिर्फ एक विशेष विश्वास के अनुयायियों के लिए हैं।

मैं उन्हें बता दूं, भारत सभी का है, चाहें वह हिंदू हो, मुसलमान हो या कोई अन्य। यह देश विविधताओं से भरा हुआ है और समय की मांग है कि भारत के बहुलवादी दृष्टिकोण की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा, यदि मोदी का विकास का विचार सभी के लिए होता, तो वे पुलवामा त्रासदी के बाद देशभर में हमारे व्यापारियों, छात्रों और अन्य लोगों पर लक्षित हमलों को लेकर अपनी आँखें बंद नहीं करते।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2G7g9jD
via Latest News in Hindi

0 Comments