भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने उनको पार्टी की सदस्‍यता दिलाई। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है। बिहार में कांग्रेस पार्टी ने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को पटना साहिब क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाया है।


advertisement:


कांग्रेस में शामिल होने के इस अवसर पर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा – देश की आजादी या देश को स्‍वतंत्र करने में सबसे बड़ा योगदान और बलिदान अगर किसी पार्टी का रहा है तो कांग्रेस पार्टी का रहा है। हमारी अपनी कांग्रेस पार्टी हमारा अपना परिवार है और मैं इस परिवार के साथ आज जुड़ गया हूं कि हम सब कदम से कदम मिलकर आगे चलेंगे और आगे बढ़ाएंगे।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जहाजरानी मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के टिकट पर दो बार बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व किया। वे दो बार राज्‍यसभा के भी सदस्‍य रहे हैं।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Kf8Udv
via Latest News in Hindi

0 Comments