देश में केवल मोदी और शाह ने शासन किया है, लोगो को केन्द्रीय मंत्रियो के नाम नहीं पता: गहलोत

जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने पुत्र वैभव गहलोत के समर्थन में जिले में एक आमसभा को संबोधित किया| इस दौरान गहलोत ने जमकर बीजेपी को घेरा और शाह के साथ मोदी को भी निशाने में लिया| गहलोत ने कहा की देश में केवल अमित शाह और नरेन्द्र मोदी ने शासन किया है| इनके अलावा लोग केन्द्रीय मंत्रियो के नाम नहीं जानते हैं| मोदी ने कालाधन लाने, दो करोड़ रोजगार देने समेत कई सारे वादे किये थे लेकिन आज तक वो पूरे नहीं हुए|
कांग्रेस ने विकास किया- गहलोत ने कांग्रेस के काम भी गिनाये| उन्होंने कहा की कांग्रेस ने देश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी और हमेशा से ही बेहतर काम करने की कोशिश की है| जब अकाल पड़ा तब मैं खुद गाँव गांव गया और हर एक जगह देखकर आया| इसके बाद हर एक संभव मदद की और लोगो का दुःख बांटा| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गांवों से मुझे सीखने का मौका मिला| आपके आर्शिवाद से मुझे 5 बार सांसद और 3 बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला| अगर 40 साल पहले मुझे जोधपुर से आर्शीवाद नहीं मिला होता तो मैं आज यहां नहीं होता|
आपको बता दें की अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर सीट से सांसद प्रत्याशी है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VuVRWB
via Latest News in Hindi
0 Comments