शाहरुख खान को लंदन में मिली डॉक्टरेट की उपाधि

शाहरुख खान को लंदन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की तरफ से चैरिटी वर्क के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि की दी है. कल लदंन में 350 स्टूडेंट्स के ग्रैजुएशन सेरिमनी के दौरान शाहरुख खान को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है.
बता दे, शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. वह सोशल वर्क अपनी “मीर फाउंडेशन” के माध्यम से करते हैं. यह दूसरी बार है जब शाहरुख खान ने लॉ यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है.
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पेज पर इस सेरिमनी की एक तस्वीर शेयर की है. साथ ही शाहरुख खान ने डॉक्टरेट से सम्मानित करने के लिए यूनिवर्सिटी को धन्यवाद दिया और लिखा कि ये उनकी टीम को और अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.
वहीं शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा कि सम्मान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ का धन्यवाद और ग्रैजुएशन करने वाले छात्रों को मेरी शुभकामनाएं. ये हमारी टीम को मीर फाउंडेशन को प्रोत्साहित करने के लिए एक और आगे अच्छा प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2OQlUox
via Latest News in Hindi
0 Comments