सपा ने जारी किया घोषणापत्र – नौकरी, महिलाओं को पेंशन और शिक्षा पर दिया जोर, सेना में बनेगा अहीर रेजिमेंट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए सपा और आरएलडी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को घोषणापत्र जारी किया और उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे| ये है मुख्य बातें-
- समाजवादी पेंशन योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओ को महीने की तीन हजार रुपये पेंशन दी जाएगी|
- हमें नये कान्सेप्ट का इस्तेमाल करते हुए मिशन मोड में नौकिरयों और विकास कार्यों को बढ़ावा देना चाहते हैं वतर्मान केंद्र सरकार की भांति गलितयां नहीं करना चाहते हैं| जिससे नए परिणाम दिए जा सकें\
- शिक्षा कस क्षेत्र कांग्रेस की तरह सपा भी ने कहा है की हम देश की जीडीपी का 6% शिक्षा में खर्च करेंगे| देश रोजगार पैदा करने में असफल रहा है क्योकि स्कूलों में गुणवत्ता नहीं है| इसीलिए रोजगार से वंचित हैं|
- अग्रणी कॉलेज और शैक्षिक संस्थानों वाले शहरों में समाजवादी छात्रावासों का निमार्ण कराया जाएगा| आप पढ़ाई में प्रथम श्रेणी या डिस्टंक्शन लाते हैं तो आपकों इन हॉस्टलों में ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी|
- सपा ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है की वो सौ फीसदी किसानो की कर्जमाफी करेगी|
- सेना के सभी जवानों को सामान दर्जा दिया जाएगा| वही हम अहीर बख्तरबंद रेजीमेंट और गुजरात इन्फेंट्री रेजीमेंट की स्थापना करेंगे। सभी तरह के सुरक्षा बलों के जवानों को चाहे वे सेना के हों, बीएसएफ के हों या सीआरपीएफ के सभी का सम्मान और दर्जा बराबर होना चाहिए।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2D0aE4b
via Latest News in Hindi
0 Comments