नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी की डिग्री को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है| लोकसभा चुनावों के लिए दाखिल हलफनामे में उन्होंने कहा है की वो ग्रेजुएट नहीं है ऐसे में कांग्रेस उन्हें घेर रही है| कांग्रेस की तरफ से लगातार हो रहे हमलो पर इरानी ने कहा है की वो मुझे अपमानित कर सकते हैं लेकिन रोक नहीं सकते हैं|


advertisement:


मुझे मिलेगी मजबूती- डिग्री मामले पर कांग्रेस के तंज पर स्मृति ईरानी ने कहा, ‘पिछले 5 सालों में उन्होंने हर तरह से मुझ पर हमला किया है| मेरा उनके लिए केवल एक ही संदेश है- जितना अधिक आप मेरा अपमान करेंगे, जितना अधिक आप मुझ पर हमला करेंगे, उतनी मजबूती से मैं अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ काम करूंगी|’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार के खिलाफ वे चुनाव लड़ रही हैं इसलिए उनसे देखा नहीं जा रहा है| कांग्रेस ने घेरा- स्मृति इरानी की डिग्री को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है| उन्होंने कहा की एक नया सीरियल आने वाला है “क्योकि मंत्री जी भी कभी ग्रेजुएट थें”| इसकी ओपनिंग लाइन होगी “क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं, एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते एफिडेविट नए हैं|’ कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि क्वालिफिकेशन को लेकर स्मृति ईरानी ने एक चीज कायम की है कि किस तरीके से ग्रैजुएट से 12वीं क्लास के हो जाते हैं, वह मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2GbZolQ
via Latest News in Hindi

0 Comments