नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों की हवा शुरू होने के साथ नेताओ का दल बदलने का कार्यक्रम जारी है| अब पुर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है| साल पहले वो कांग्रेस में ही थीं और 2014 के चुनावों में बीजेपी के उदित राज से चुनाव हार गई थीं| इसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी लेकिन फिर उन्होंने कांग्रस ज्वाइन कर ली है|


advertisement:


पहले किया था जिक्र– गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कुछ पहले एक अखबार से कृष्णा तीरथ के वापस आने की इच्छा का जिक्र किया था, उन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि तीरथ ने वापस आने की इच्छा जाहिर की है और पार्टी हाईकमान को चिट्ठी भी लिखी है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है और वो फैसला आज हो गया और तीरथ एक बार फिर से कांग्रेस की सदस्य बन गईं| आपको बता दें की कृष्णा तीरथ चार बार विधायक रह चुकी हैं| इसके बाद यूपीए के दूसरे कार्यकाल में वो महिला विकास मंत्री रही| कृष्णा थीरथ एक बड़ा दलित चेहरा है और दलितों को लुभाने के लिए बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया था| जाहिर है की ये बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2uXAn94
via Latest News in Hindi

0 Comments