राहुल का मोदी पर हमला, पांच साल पीएम ने केवल 15 लोगो के लिए सरकार चलाई

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने तमिलनाडु के कृष्णगिरी गए राहुल गाँधी ने जमकर पीएम मोदी पर हमला बोला| राहुल ने कहा की पांच साल पीएम ने केवल कुछ 15 लोगो क लिए सरकार चलाई है और उन्ही के हिसाब से काम किया है| आप उन सभी 15 लोगो का नाम भी जानते हैं|
नहीं चलेगा नागपुर का शासन- चुनावी रैली में आरएसएस पर अपरोक्ष तौर पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हम कभी तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर के लोगों का शासन नहीं करने दें सकते| तमिलनाडु पर सिर्फ और सिर्फ तमिलनाडु के लोगों का ही राज होगा और एमके स्टालिन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे| राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का 6000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार पर बकाया है| पीएम मोदी ने किसानों से उनको दिया जाने वाला बोनस छीन लिया| राहुल ने कहा की आज देश का किसान डरा हुआ है और उसे लगता है की उसके साथ छल हुआ है| हम चाहते हैं की वो किसान ये महसूस करे की ये देश की सरकार उसके साथ है लेकिन फ़िलहाल ऐसा नहीं हो रहा है|
इन मुद्दों के अलावा राहुल गाँधी ने न्याय योजना को आमजन के लिए क्रन्तिकारी कदम बताया| इसके अलावा राफेल समेत कई सारे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UQjGe7
via Latest News in Hindi
0 Comments