नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हमले में बीते दिनों मौत हो गई हैं| उनकी इस मौत ने कई सारे सवाल खड़े किये और अब बीजेपी चीफ अमित शाह ने इसे षड्यंत्र करार दिया है| राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में एक आमसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा की इसकी सीबीआई जांच होनी चहिये|


advertisement:


नहीं है सामने घटना– रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या की जितनी डिटेल मिल रही है| उससे पता चलता है कि ये कोई सामान्य घटना नहीं है| इसमें राजनीतिक षडयंत्र की बू आ रही है| शाह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो भीमा मंडावी की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दें| जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए| शाह ने कहा की कांग्रेस की सरकार आते ही इस राज्य में सीबीआई को बैन कर दिया जिसका जवाब इन्हें देना होगा| अब इन्हें सीबीआई से डर लग रहा है और इन्होने बैन क्यों करवाया है|

आपको बता दें की भीमा मंडावी की मौत को राजनीतिक तंग देने की कोशिश की जा रही है| 




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VAoQrT
via Latest News in Hindi

0 Comments