राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में करेंगे दो जनसभाएं, भिलाई से रायपुर तक करेंगे रोड शो
डिजिटल डेस्क, रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। राहुल यहां बिलासपुर और दुर्ग में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भिलाई से रोड शो करते हुए रायपुर एयरपोर्ट तक पहुंचेंगे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले राहुल की ये जनसभाएं हो रही हैं। इन जनसभाओं और रोड शो से राहुल तीन लोकसभा सीटों को साधेंगे। राहुल बिलासपुर के सकरीभाटा में और दुर्ग के वैशालीनगर स्थित बैकुंठधाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा की इन दोनों सीटों में से एक कांग्रेस और एक बीजेपी के पास है।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2IvTbVO
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2IvTbVO
via Latest News in Hindi
0 Comments