कई तरह से काम आता है मोजा, जानिए

यूं तो मोजो को पैरों में पहनने के काम में लिया जाता है। लेकिन अगर कभी ऐसा हो कि आपके मोजे की जोड़़ी से एक खो जाए तो आप क्या करेंगे क्योंकि तब आप इसे पहन नहीं सकते। अधिकतर घरों में लोग इसे बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
मोजा पैकिंग में बड़ा काम आता है। सूटकेस पैक करते हुए जब आप अपने शूज पैक करना चाहें तो बड़े साइज के मोजे के अंदर रखकर शूज सूटकेस में रखें। खासकर बच्चों के स्नीकर्स वगैरह इसी तरह से पैक करें। ऐसा करने से शूज के सोल आपके साफ़ कपड़ों से टच भी नहीं होंगे।
अगर आप अपने घर की बदबू को दूर करना चाहते हैं तो मोजे की मदद लें। साफ-सुथरा मोजा लेकर उसमें ड्राय कॉफी भर दें। अब चाहें तो इसे अपने वॉर्डरोब में टांग दें या फिर एक अपने फ्रिज के अंदर रखें। ऐसा करने से आसपास आने वाली कोई भी गंदी स्मेल ये अपने अंदर खींच लेगा।
कोई स्पॉन्ज या रैग काम में लेने से बेहतर है अगली बार आपको अपनी गाड़ी साफकरना हो तो एक मोजा लेकर भी साफ की जा सकती है। मोजे से गाड़ी बहुत मजे से साफ होती है।
एक झाड़ू के कोने पर मोजा चढ़ा दें। अब मकड़ी के जाले साफ करेंगे तो ज्यादा बेहतर सफाई होगी और ज्यादा आसानी के साथ हाथ चला पाएंगे।
गार्डन में काम कर रहे हैं, पार्क में घूमने गए हैं, घर में रिपेयरिंग का काम करवा रहे हैं और अगर फोन साथ में रखते हैं तो एक मोजे के अंदर अपने फोन को सेक्योर कर लें। ये आपके फोन पर सुरक्षा की एक्स्ट्रा लेयर का काम करेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OEuXbU
via Latest News in Hindi
0 Comments