घर पर करना है फेशियल, फॉलो करें यह स्टेप्स

फेशियल स्किन की भीतर से सफाई करके स्किन को ग्लोइंग व हेल्दी बनाता है। अमूमन महिलाएं पार्लर जाकर ही फेशियल करवाती है। जिसमें उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल फेशियल्स के जरिए चेहरे की खूबसूरती और ग्लो को निखार सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
जब आप फेशियल की शुरूआत करते हैं तो सबस पहले स्किन को क्लीन करें। फेस क्लीन करने के लिए या तो आप किसी कॉस्मेटिक क्लेंजर का यूज कर सकती हैं या फिर कच्चे दूध से भी फेस की क्लीनिंग की जा सकती है। इसके लिए एक कॉटन को कच्चे दूध में भिगोएं और उससे चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धोएं।
फेस की क्लीनिंग के बाद बारी आती है एक्सफोलिएशन की। इससे स्किन के डेड सेल्स निकल जाते हैं। आप अपने स्किन टाइप के अकॉर्डिंग एक स्क्रब सिलेक्ट करें। थोड़ा पानी लेते हुए स्क्रब से फेस पर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज सर्कुलर मोशन में करें। फोरहेड, नोज और चिन पर ज्यादा फोकस करें। इससे स्किन के पोर्स बंद होंगे। रेग्युलर एक्सफोलिएशन से फाइन लाइंस और रिंकल्स कम होते हैं।
अगर संभव हो तो स्क्रबिंग के बाद फेस पर स्टीम लें। फेस पर स्टीम लेने से स्किन के पोर्स खुलते हैं और जमा टॉक्सिंस भी निकलते हैं। बड़े बर्तन में पानी वॉयल करें और उसके ऊपर टॉवेल का टेंट बनाते हुए स्टीम लें। आप इसमें गुलाब की पत्तियां या फिर लैवेंडर, रोजमेरी इसेंशियल ऑयल्स की एक या दो बूंदें भी डाल सकती हैं। 10-15 मिनट तक स्टीम लेने के बाद चेहरे पर ठंडा पानी डालें।
इसके बाद आपको एक फेस मास्क सिलेक्ट करके अप्लाई करना है। ऑयली स्किन वालों के लिए क्ले वाले मास्क सही रहते हैं वहीं ड्राई स्किन के लिए क्रीमी मास्क और सेंसिटिव स्किन के लिए लाइट जेल सेंसिटिव मास्क सही रहते हैंभी कॉबिनेशन स्किन को एक से ज्यादा मास्क की जरूरत पड़ सकती है।
हर तरह की स्किन को मॉइश्चर की जरूरत होती है बस आपको अपनी स्किन टाइप के अकॉर्डिंग मॉइश्चराइजर चाहिए होता है। ऑयली स्किन के लिए लाइट वॉटर या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर सही रहता है वहीं ड्राई स्किन के लिए ऑयल बेस्ड। मॉइश्चराइजर से स्किन का टेक्सचर मेंटेन रहता है और वो प्रोटेक्टेड रहती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UcUDT6
via Latest News in Hindi
0 Comments