नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को स्वस्थ रखना एक चुनौती बन जाती है| ऐसे में हमे अपने खान-पान और दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होते हैं| आइये जानते हैं गर्मियों में खुद को कैसे स्वस्थ रखे-

  • खूब पानी पियें

advertisement:


गर्मियों के मौसम में आप दिन में कम से कम दस ग्लास पानी का सेवन जरूर करें| इस मौसम में बॉडी हाइड्रेट रहनी चहिये नहीं तो उलटी-दस्त जैसी समस्या हो जाती है| इसीलिए अधिक से अधिक पानी पियें|

  • ठंडी चीजो का सेवन

इस सीजन में अधिक से अधिक ठंडी चीजो का सेवन आपको करना चहिये| आप दही, छाछ और जूस आदि क सेवन समय समय में करते रहे| इससे बॉडी में ठंडक बनी रहेगी|

  • लू से बचें

इस मौसम में खुद को लू से बचाने का पूरा प्रयास किया जाना चहिये| आप अपने चेहरे को ढककर घर से बाहर निकले|

  • हल्का खाएं

इस मौसम में भारी खाना खाने से बचें| जितना हल्का हो सके उतना हल्का खाना खाएं और चबा-चबाकर खाएं क्योकि इस मौसम में पाचन कमजोर हो जाता है|

इन तरीको को अपनायेगे तो आप गर्मियों में स्वस्थ रहेंगे|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OG7UO6
via Latest News in Hindi

0 Comments