स्किन का रखना है ख्याल, काम आएंगे यह टिप्स

स्किन का ख्याल रखने के लिए भले ही मार्केट में कई तरह के प्रॉडक्ट्स मौजूद हों लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। स्किन पर अगर नेचुरल ग्लो चाहिए तो इसके लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। तो चलिए जानते हैं स्किन को ब्यूटीफुल बनाने के कुछ आसान टिप्स-
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो उसके लिए हरे नारियल का पानी नियमित रूप से लगाएं। अगर आप नियमित रूप से इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं तो कुछ ही दिनों बाद आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
दूध एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। रोजाना रात को सोने से पहले एक छोटी कटोरी में दूध लेकर उसमें कॉटन भिगोकर उससे चेहरे, गर्दन और हाथों को अच्छी तरह साफ करें और पानी से धो लें।
चेहरे की सफाई करने के साथ-साथ रंगत निखारने के लिए भी दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच दूध में केसर और मुलैठी पावडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा की रंगत निखर उठेगी।
नारियल के तेल में चीनी मिलाकर उसे हल्के हाथों से होंठों पर रगड़े। इससे होंठों की स्वाभाविक चमक बरकरार रहेगी।
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पावडर में आधा टेबलस्पून चंदन पावडर, चुटकीभर हल्दी, गुलाबजल व शहद मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह बहुत अच्छा पैक है।
चार चम्मच मैथीदाने को पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बनाएं और उसे बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। अगले दिन तेल लगाकर शैंपू कर लें। इससे बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2V7YmxP
via Latest News in Hindi
0 Comments