हर महिला की मेकअप किट में कई तरह के ब्रश मिल जाते हैं। इन ब्रशेज का इस्तेमाल मेकअप को सही तरह के अप्लाई करने में किया जाता है। लेकिन महज इनका इस्तेमाल कर लेना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी है कि इस्तेमाल के बाद इसकी सही तरह से सफाई भी की जाए। अगर ऐसा न हो तो इससे जब आप अगली बार ब्रश का इस्तेमाल करेंगे तो चेहरे पर कई तरह के संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, मेकअप ब्रश की सही तरह से केयर न करने के कारण वह बेहद जल्द खराब हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं मेकअप ब्रश को साफ करने के तरीके के बारे में-


advertisement:


जब भी मेकअप ब्रश की सफाइ करें तो सबसे पहले गुनगुने पानी से ब्रश के फायबर साफ कर लें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ब्रश का मुंह नीचे की तरफ ही रहे। इसके बाद एक माइल्ड बेबी शैम्पू से ब्रश को बेहद हल्के हाथ से साफ करें। इसमें झाग आ जाने दें। डीप क्लीनिंग के लिए ब्रश को हथेली पर स्वर्ल करते हुए साफ करें खास ब्रशिंग ग्लव के ऊपर स्वर्ल करें।

अब गुनगुने पानी के साथ ब्रश के अंदर से सारा क्लेन्ज़र धो कर निकाल लें। इसके लिए रनिंग वॉटर सबसे अच्छा है। साफ पानी के आने तक रिंस करते रहें। एक बार साफ पानी आने लग जाए तो अंगुलियों से ब्रिसल्स को दोबारा शेप में करने के बाद ब्रश को सूखने के लिए रख दें।

ब्रश को इस तरह सुखाएं कि इसके ब्रिसल्स सर्फेस की एज पर हवा में ही हों। इस तरह फायबर जल्दी सूख जाता है क्योंकि हवा इस पर चारों तरफ से लगती है। इसके अलावा जहां तक हो सके ब्रश को सूखने के लिए जार में सीधा नहीं रखना चाहिए, नहीं तो पानी ब्रश के अंदर जाकर इसे खराब भी कर सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CN3mRn
via Latest News in Hindi

0 Comments