दांतों को बनाना है चमकदार, काम आएंगे यह टिप्स

चमकदार दांत न सिर्फ व्यक्ति की पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं, बल्कि इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़़ता है और व्यक्ति दूसरों के सामने खुलकर हंस सकता है। लेकिन महज ब्रश करने से ही दांत चमकदार नहीं बनते, इसके लिए उनका अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं दांतों को चमकदार बनाने के कुछ आसान उपायों के बारे में-
कई बार आपके खानपान के कारण दांतों में पीलापन आ जाता है। मसलन, अगर आपको रेड वाईन, ब्लैक टी, सिगरेट और सिगार पीने की आदत है तो इससे दांतों पर असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें ऐसा कुछ खाने या पीने के तुरंत बाद आप ब्रश करें। वैसे आप चाहें तो प्रतिदिन एक सेब खा सकते हैं। इससे भी दांत साफ रहते हैं।
वैसे दांतों के साथ-साथ जीभ को भी साफ करें। रोज सुबह जीभ से गंदगी हटाइए। यही दांतों को भी खराब करती है। गंदी जीभ की वजह से सांसों में गंध आ जाती है। टूथब्रश से इसे साफ करने की बजाय टंग स्क्रेपर का उपयोग ही ज्यादा असरदार है।
सप्ताह में एक बार अपने दांतों को बेकिंग सोडा से ब्रश करें। इससे दांतों के दाग हट जाएंगे और चमक भी आएगी। आप नमक को भी टूथपेस्ट के विकल्प के रूप में यूज कर सकते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2V4PgSi
via Latest News in Hindi
0 Comments