एक ग्लोइंग स्किन की चाहत तो हर महिला की होती है। वैसे इसके लिए महिलाएं काफी सारा पैसा भी खर्च करने को तैयार हो जाती है। अगर आपका नाम भी ऐसी ही महिलाओं में हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आपकी किचन में मौजूद शहद ही कई तरह की सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ आपके चेहरे में निखार लाता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


चेहरे की भीतर से सफाई करने के लिए शहद का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए शहद में कोकोनट ऑइल मिलाने से यह बेहतरीन फेस वॉश हो जाता है। इससे चेहरा धोने के बाद आप चेहरे की स्मूदनेस साफ महसूस कर सकते हैं।

कई बार चेहरे पर कुछ ऐसे दाग-धब्बे होते हैं, जो नेचुरल ग्लो छीन लेते हैं। ऐसे में शहद का प्रयोग करना एक अच्छा विचार हो सकता हे। दरअसल, शहद में एंटी बैक्यिरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। साथ ही इसमें ब्लिचिंग के गुण भी होते हैं जो घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं और दागभी नहीं रहने देते।

शहद आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। बस आपको इतना करना है कि पंद्रह मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ना है और गर्म पानी से धो लेना है।

गर्मी के मौसम में सनबर्न या टैनिंग होना आम है। ऐसे में शहद में नीबू का रस मिलाकर लगाएं। यह टैनिंग हटा देता है। इसकी सूदिंग प्रॉपर्टीज सनबर्न से हुए नुकसान की भरपाई भी कर देती हैं।

अगर आपको अपनी पसंद का लिप बाम नहीं मिल रहा है तो चिंता की जरूरत नहीं! जरा-सा शहद अपने होठों पर लगाइए और धो लीजिए। स्मूद लिप्स की गारंटी है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2I2jB09
via Latest News in Hindi

0 Comments